Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

विश्व हिन्दी दिवस : हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प

World Hindi Day : Discussion on efforts to uplift Hindi in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : सावित्री सिंह सिसोदिया राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर महासभा के आवास पर महिला सदस्यों की एक बैठक हुई। इसमें राष्ट्र भाषा हिन्दी के उत्थान के प्रयासों पर चर्चा हुई। साथ ही संकल्प लिया गया कि अधिक से अधिक हिन्दी भाषा का प्रयोग खुद करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।

इस बैठक की अध्यक्षता सीता सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में वरिष्ठ कथाकार एंव लेखिका छाया सिंह रहीं। बैठक में प्रेमा सिंह (एडीओ), गीता सिंह, रानी सिंह गौतम, साधना सिंह, मीनल सिंह, बीनू सिंह, रजनी सिंह, प्राची सिंह, श्यामली सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें : बांदा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कहा-मोदी जी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार