Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा की बड़ी खबर : ADM की पत्नी-बेटी को भी कोरोना, 22 और पाॅजिटव मिले

14 more corona positives including innocent in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में फैलते कोरोना संक्रमण के बीच बड़ी खबर सामने आई है। बांदा के अपर जिलाधिकारी की कल रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी। आज आई जांच रिपोर्ट में उनकी पत्नी और बेटी भी पाॅजिटिव आई हैं। दोनों को आरटी-पीसीआर जांच में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। इसके साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 15 के आसपास पहुंच रही है। जांच के दायरे के साथ ही पाॅजिटिवों की संख्या भी बढ़ रही है।

22 नए पाॅजिटिव में 9 महिला मरीज

मेडिकल कालेज के दो कर्मचारियों समेत कुल 22 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। बताया जाता है कि इन 22 नए पाॅजिटिव केस में 9 महिला मरीज हैं, बाकी पुरुष हैं।

ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज : बांदा ADM को भी कोरोना, 52 और नए पाॅजिटिव मिले

इसके साथ ही एक वर्षीय बच्चा भी संक्रमितों में शामिल हैं जो बबेरू रोड गायत्रीनगर का रहने वाला है। आज की रिपोर्ट में 60 साल से उपर वाले मरीजों की संख्या मात्र 3 हैं। वहीं ज्यादातर 25 से 40 साल के बीच वाले हैं। वहीं 9 और 12 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। कनवारा, बिसंडा और अछरौड़ का भी एक केस है।

ये भी पढ़ें : Update : बांदा पुलिस ने 13 किलो चांदी, 12 लाख 90 हजार की नगदी पकड़ी