Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Big Breaking : कोविड अस्पताल से भागे गैंगरेप के दो आरोपी, चित्रकूट में हड़कंप मचा

Big Breaking: Two accused of gangrape run away from covid hospital, stirred up

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले से कोरोन संक्रमित गैंगरेप के दो आरोपी कोविड अस्पताल के बाथरुम की खिड़की तोड़कर भाग निकले। जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। घटना चित्रकूट जिले के खोह में बने कोविड अस्पताल की है। खास बात यह है कि दोनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा में बीती 7 सितंबर को कोविड अस्पताल ले जाए गए थे।

2 सितंबर को गिरफ्तार, 7 को कोरोना संक्रमित मिले

इतना ही नहीं 2 सितंबर को ही उनको पुलिस मुश्किल से गिरफ्तार कर पाई थी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। उनकी तलाश में पुलिस और जेल पुलिस दोनों जुटे हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल कोविड अस्पताल पहुंचे और घटना की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही जल्द से जल्द दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए।

ये भी पढ़े :  बांदा में गैंगरेप की बड़ी वारदात, मायके में बकरीद मनाने आई थी युवती

बताया जाता है कि थाना रैपुरा के रहने वाले बृजलाल पुत्र चमोल निवासी इटवां तथा रज्जू यादव पुत्र फूलचंद्र निवासी खंडेहा थाना मऊ, दोनों के खिलाफ एक दलित युवती से गैंगरेप का मुकदमा बीती 8 मई को दर्ज हुआ था। दरअसल, दोनों के खिलाफ दलित युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला लिखा गया। इसके बाद पीड़िता के 164 के बयान दर्ज हुए।

9 मई को दर्ज हुआ था दोनों के खिलाफ मामला

इसमें दोनों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ गई थी। 2 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को गिरफ्तार करके उनको जिला कारागार रगौली भेजा गया था। इसी दौरान 7 सितंबर को जेल में कोविड जांच में दोनों को कोरोना संक्रमित पाया गया था। वहां, खोह अस्पताल में दोनों का कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत इलाज चल रहा था। आज गुरुवार तड़के सुबह दोनों बाथरुम की खिड़की तोड़कर फरार हो गए।