Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा से बड़ी खबरः कोरोना पाॅजिटिव निकला मुंबई से लौटे युवक का पिता

Medical college staff quarantined 29 people including doctors in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः बीते दिनों मुंबई से लौटे युवक के पिता की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इस तरह जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 22 हो गई है। हालांकि, एक्टिव केस सिर्फ एक ही है। बताते चलें कि बुधवार को जिले को प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना मुक्त घोषित किया था, इसी बीच एक शख्स की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गई है। वह हड़हा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। लगभग 50 वर्षीय इस शख्स को आइसोलेट कर दिया गया है।

बाकी 10 की रिपोर्ट निगेटिव आई

बताया जाता है कि नरैनी के नसेनी का रहने वाला यह युवक मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। लाॅकडाउन के दौरान वह बाइक से साथी के साथ बांदा लौट रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। उसके दोनों पैर टूट गए थे। बांदा जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में उसी युवक के साथ मुंबई से लौटे युवक का पिता कोरोना पाॅजिटिव मिला है। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि 20 मई को 11 सैंपुल जांच को भेजे गए थे। उनमें 10 निगेटिव आए हैं। एक पाॅजिटिव आया है। बताया कि 19 को 18 सैंपुल जांच को भेजे गए थे। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में ‘खाने’ के लिए नारेबाजी तक पहुंची नौबत, तो जागे रोडवेज अधिकारी

ये भी पढ़ेंः बांदा में ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा रेफर