Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Update : UP की बड़ी खबर : थाने में सिपाही ने राइफल से दरोगा को मारी गोली, फिर खुद को भी..

Badaun On not giving leave the soldier fired on the constable then shot himself

समरनीति न्यूज, डेस्क : पश्चिमी यूपी के बदायूं जिले में आज एक बड़ी घटना ने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया। उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही ने इंसास रायफल से थाना प्रभारी को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि सिपाही ने कम दिन की छुट्टी स्वीकृत करने पर यह कदम उठाया है। बताते हैं कि दरोगा मूल रूप से अमरोहा जिले के रहने वाले हैं, अब उनका परिवार मुरादाबाद में शिफ्ट हो चुका है। वहीं सिपाही मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

बदायूं में घटना से महकमे में मचा हड़कंप

बताया जाता है कि उझानी के कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह को कोरोना हो गया है। वह छुट्टी पर हैं और उनकी जगह पर एसएसआई रामअवतार थाना प्रभारी बनाए गए थे। थाने में तैनात सिपाही ललित ने 10 दिन की छुट्टी का आवेदन दिया।

ये भी पढ़ें : यूपीः थाने में महिला के सामने ‘मास्टरबेट’ करने वाला थानाध्यक्ष नौकरी से बर्खास्त, 25 हजार था ईनाम 

थाना प्रभारी ने उसकी 4 दिन की छुट्टी स्वीकृत कर दी। उन्होंने कहा कि उनको 4 दिन की छुट्टी की ही पावर है। कोतवाली प्रभारी के लौटने पर वह 10 दिन की छुट्टी दे सकते हैं। बताते हैं कि इसी बात को लेकर सिपाही ललित की दरोगा से बहस होने लगी।

दोनों बरेली रेफर, दरोगा की हालत गंभीर

सिपाही ललित ने इंसास से दरोगा रामअवतार को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। घटना के बाद सिपाही ने खुद को भी पेट में गोली मार ली। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने मीडिया को बताया है कि सिपाही ने छुट्टी को लेकर एसएसआई रामअवतार को गोली मारी है।

ये भी पढ़ें : सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली है। बताया कि सिपाही 10 दिन की छुट्टी मांग रहा था, जबकि दरोगा को 3 से 4 दिन की छुट्टी का ही अधिकार है। बाकी लंबी छुट्टी सीओ या अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी जाती है। बताते हैं कि दरोगा की हालत गंभीर बनी है। वहीं सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।