Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

Female soldier committed suicide by shooting at a police station in Sitapur
शोभा सिंह। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, सीतापुरः आज शनिवार दोपहर करीब 1 बजे थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला सिपाही ने थाने में सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगते ही महिला सिपाही गिर पड़ी। थाने का स्टाफ भागकर वहां पहुंचा, तबतक उसने दम तोड़ दिया था। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की है। सूत्रों का कहना है कि महिला सिपाही को छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से वह तनाव में थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Female soldier committed suicide by shooting at a police station in Sitapur

रिवाल्वर किसकी, पता करने में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर खैराबाद थाने में तैनात महिला सिपाही शोभा चौधरी (26) ने थाने में ही अपनी सर्विस रिवाल्वर कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली।

Female soldier committed suicide by shooting at a police station in Sitapur

गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद दरोगा और सिपाहियों में हड़कंप मच गया। भागकर वहां पहुंचे तो महिला आरक्षी खून से लतपत नीचे पड़ी थी। पुलिस कर्मी उनको उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ेंः सीतापुर कोतवाली के मालखाने से सरकारी पिस्टल चोरी, लखनऊ के मढ़ियावां में थाने के मुंशी से बरामद! मुकदमा

सूचना मिलने पर एएसपी मधुबन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम अखिलेश तिवारी भी जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। बताया जाता है कि महिला सिपाही की यह पहली पोस्टिंग थी और वह थाने में कार्यालय का कामकाज देख रही थीं।

Female soldier committed suicide by shooting at a police station in Sitapur

बुलंदशहर की रहने वाली थी महिला सिपाही

अधिकारियों का कहना है कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मृतक महिला सिपाही बुलंदशहर जिले के गांव शेहेरा थाना बीबीनगर की रहने वाली थीं। उनके पिता का नाम कुंवरपाल सिंह था। उन्होंने 2016 में नौकरी ज्वाइन की थी। एएसपी एमपी सिंह का कहना है कि महिला सिपाही शोभा ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। कहा कि जांच की जा रही है कि पिस्टल किसकी थी।

ये भी पढ़ेंः सीतापुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, चिकित्सा सेवा और भाव का क्षेत्र