Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊः फ्लैट में महिला मित्र संग भाजपा के बड़े नेता को पत्नी ने पकड़ा, थाने तक फजीते..

police station Gomti nagar Lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊः कुछ लोगों की जिंदगी में ऐसे वाक्या गाहे-बजाहे हो जाते हैं कि जिनका सामना करना काफी असज हो जाता है। कुछ ऐसा ही रविवार रात भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्यागी के साथ हुआ। विश्वस्त सूत्रों की माने तो बीती रात वह महिला मित्र के साथ राजधानी में किराए के फ्लैट पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंच गईं। पत्नी और महिला मित्र का आमना-सामना हुआ तो बवंडर मच गया। जमकर बवाल हुआ। बाद में पति-पत्नी और वो का यह बवाल सीधे थाने तक जा पहुंचा। बताया जाता है कि देर रात तक महिलाओं की आपस में जोरदार ढंग से टक्कर होती रही। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है।

बीच-बचाव से नहीं बनी कोई बात, थाने पहुंचा मामला

लोग बीच-बचाव में जुटे रहे, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दोनों ही महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ लखनऊ के थाने में तहरीर दी। इसके बाद रात करीब ढाई बजे तक थाने पर बवंडर मचा रहा। बताया जाता है कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्यागी वैसे तो नोएडा में रहते हैं, लेकिन लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट में एक किराए पर फ्लैट भी ले रखा है। जहां अक्सर उनका आना-जाना रहता है। बताते हैं कि बीती रात त्यागी अपनी एक महिला मित्र के फ्लैट में थे। इसी बीच उनकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ वहां जा पहुंची। पत्नी ने फ्लैट में पति के साथ महिला मित्र को देखा तो आगबबूला हो उठीं। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।

गोमती नगर विस्तार समिति के पदाधिकारी भी पहुंचे

फ्लैट के आसपास रहने वाले अपार्टमेंट के लोग भी बाहर निकल आए। देर रात तक बवाल चला। बताया तो यह भी जा रहा है कि दोनों महिलाओं में हाथापाई भी हुई। नौबत यहां तक पहुंच गई कि मामला गोमतीनगर थाने जा पहुंचा। रात ढाई बजे तक वहां भीड़ इकट्ठा रही। बाद में थाने में दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने जांच की बात कही है। इस दौरान गोमतीनगर विस्तार महासमिति के पदाधिकारी भी थाने पर डटे रहे। मामले को लेकर पार्टी और अपार्टमेंट तक जबरदस्त चर्चा हो रही है। तरह-तरह की बातें भी हो रही हैं।

ये भी पढ़ेंः पति का अफेयर, पत्नी ने प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में भरा मिर्ची पाउडर

ये भी पढ़ेंः प्यार में धोखा खाई बैंक कैशियर प्रेमिका ने 5 लाख दी सुपारी, प्रेमी की नवविवाहिता पत्नी थी निशाने पर..