समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में विधानसभा के उप चुनाव में कुल 11 सीटों में 8 पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। वहीं 3 सीटें समाजवादी पार्टी ने जीतीं। वहीं कांग्रेस खाता खोलने में नाकाम रही। हालांकि, कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा है जो उसके लिए राहत की बात हो सकती है। 2017 विधानसभा चुनाव के परिणामों से तुलना करें तो सपा को जहां दो सीटों का लाभ दिख रहा है वहीं बसपा और भाजपा को एक-एक सीट का नुकसान हुआ है। लखनऊ कैंट की 25 राउंड की मतगणना में शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी आगे रहे। दूसरे नंबर पर सपा रही। भाजपा खेमा जहां जीत के जश्न में डूबा है तो वहीं सपा खेमा भी खुश है।
लखनऊ-कानपुर-मानिकपुर में भाजपा की जय-जय
कानपुर के गोविंदनगर से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी ने कांग्रेस उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर को 21244, चित्रकूट के मानिकपुर में भाजपा के आनंद शुक्ल ने समाजवादी के निर्भय पटेल को 12840 वोटों से हराया। सबसे ज्यादा चर्चित रामपुर विधानसभा उप चुनाव से आजम खां की पत्नी ने जीत हांसिल की है। वहीं रामपुर से सपा नेता आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फातमा ने जीत हासिल की। सहारनपुर की गंगोह सीट पर भाजपा के किरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 5419 मतों से हार का स्वाद चखाया।
ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः हमीरपुर उप चुनाव में 48.10 प्रतिशत मतदान, पिछली बार से इतना कम..
सपा के सुभाष राय ने अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट पर बसपा की छाया वर्मा को हराया। बाराबंकी की जैदपुर सीट से सपा के गौरव कुमार ने भाजपा के अंबरीश रावत को 4165 वोटो से हराया। प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) के राजकुमार पाल ने सपा के ब्रजेश वर्मा को 29721 से हराया। अलीगढ़ के इगलास में भाजपा के राजकुमार सहयोगी ने बसपा के अभय कुमार को 25937 वोटो से हराया। बहराइच के बलहा में भाजपा की सरोज सोनकर ने सपा की किरन भारती को हराया। घोसी में विजय राजभर ने सपा समर्थित सुधाकर सिंह को हराया।
ये भी पढ़ेंः लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या, मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए चाकू-कट्टा