Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा कोरोना अपडेटः शहर के इन इलाकों से हैं एक साथ मिले 10 पाॅजिटिव..

Big news of Banda, 32 more negative including fourth report of Alwar

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में बांदा में एक साथ 10 पाॅजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन में खलबली मची है। वहीं आयुक्त गौरव दयाल ने इसे लेकर दोपहर को एक बुलेटिन जारी किया है। इसमें पाॅजिटिव पाए गए सभी 10 लोग बांदा में कहां-कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी भी दी गई है। इस मामले में आयुक्त गौरव दयाल द्वारा बताया गया है कि सभी पाॅजिटिव का इलाज शुरू किया जा रहा है।

10 में 3 सतना के लोक शिवरापुर के, 1 महिला

बताया जाता है कि इन 10 पाॅजिटिव केस में तीन लोग बांदा के नरैनी कस्बे के रहने वाले हैं। वहीं बाकी तीन लोग चित्रकूट के सतना जिले के लोक शिवरामपुर के रहने वाले हैं। एक महिला कालिंजर के गांव रिवाइच की रहने वाली हैं। इनका बेटा कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा था। हालांकि, बेटा स्वस्थ बताया जा रहा है। वहीं शहर से दो लोग हैं, इनमें एक कालू कुआं से डाक्टर हैं तो दूसरे निम्नीपार इलाके के रहने वाले शख्स हैं। एक व्यक्ति बिसंडा के कोर्रही गांव के रहने वाले हैं।

पाॅजिटिवों की सूची

  1. इमरान (17) (काल्पनिक नाम)
  2. टुन्ना (50) (काल्पनिक नाम)
  3. छोरेलाल (19) (काल्पनिक नाम)
  4. शफीक (40) (काल्पनिक नाम)
  5. विष्णू (17) (काल्पनिक नाम)
  6. घनश्याम (25) (काल्पनिक नाम)
  7. फूलचंद्र (47) (काल्पनिक नाम)
  8. डा. रितेश तिवारी (35) (काल्पनिक नाम)
  9. राजूदेव (55) (काल्पनिक नाम)
  10. श्रीमति पुष्पा देवी (40) (काल्पनिक नाम)

संबंधित खबर के लिए क्लिक करेंः बांदा में फूटा कोरोना बम, डाक्टर समेत 10 पाॅजिटिव मिले 

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में मां ने बेटी का कत्ल कर घर के पास गाढ़ दी लाश, सनसनी फैली