Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Covid-19: झांसी जेल में 202 कैदी कोरोना पाॅजिटिव मिले, हड़कंप मचा

 Covid-19: 202 prisoners found Corona positive in Jhansi jail

समरनीति न्यूज, झांसीः कोरोना संकट के बीच झांसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार को झांसी जेल में 202 कैदियों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके साथ ही जेल अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर सभी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

जेल में कुल 788 कैदियों की जांच

अधिकारियों का कहना है कि जेल में कुल 788 कैदियों की जांच हुई थी। इनमें से 202 बंदियों और 2 जेल कर्मियों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। बाकी कैदियों की भी जांच की जा रही है। सभी तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग-प्रशासन अलर्ट

बताया जाता है कि जिन बैरक में संक्रमित कैदी रहते थे उनको सेनेटाइज किया जा रहा है। कैदियों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारियां चल रही हैं। जेल में कैदियों के संक्रमित होने की जानकारी के साथ ही जेल अधिकारी एक्शन में आ गए हैं।

ये भी पढ़ेंः लॉकडाउन में स्कूल में रुकी महिला से गैंगरेप, तीन पर आरोप

हर स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही जरूरी निर्देश भी दे रहे हैं। झांसी जिला जेल प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने जेल के चार बैरक को अस्पताल में तब्दील कराया है ताकि सभी को इलाज मुहैया कराया जा सके। वहीं उच्चाधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में लाॅकडाउन, रातभर चेकिंग-दिन में सन्नाटा