Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ KGMU में महिला डाक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक को जेल

Doctor accused of molesting female doctor arrested in Lucknow KGMU

समरनीति न्यूज, लखनऊः महिला डाक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी डाक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित केजीएमयू से जुड़ा है। वहां मेडिसिन विभाग में तैनात महिला रेजिडेंट डाक्टर का शोषण करने का आरोपी डाक्टर जेल जा चुका है। आरोपी डाक्टर शरद चंद्रा को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई महिला डॉक्टर की तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के बाद की। डाक्टर से पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद उसे जेल भेज दिया।

हाथ में डंडा लेकर घूमता नजर आया था डाक्टर

बताते चलें कि महिला डाक्टर से छेड़छाड़ का आरोपी यह डाक्टर चंद्र मामले में शिकायत के बाद से ही फरार चल रहा था। इतना ही नहीं कालेज के सीसीटीवी फुटैज में वह हाथ में डंडा लिए घूमता हुआ भी दिखाई दिया था। शातिर दिमाग इस डाक्टर ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। हालांकि पीड़ित महिला डॉक्टर की शिकायत पर केजीएमयू प्रशासन मामले की जांच में जुटा था, यह बात और है कि अबतक महिला डाक्टर के बयान नहीं दर्ज हो सके थे।

यह है पूरा मामला 

पीडि़त महिला डाक्टर ने आरोप लगाया था कि डा शरद चंद्रा ने ढाई साल तक उसका डरा-धमका कर शारीरिक शोषण किया। परेशान होकर 9 मार्च को पीड़िता ने केजीएमयू प्रशासन से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद चौक कोतवाली में एफआइआर हुई। केजीएमयू प्रशासन ने तुरंत ही आरोपी डाक्टर को सस्पैंड कर दिया। मामले की जांच सेक्सुअल हैरेसमेंट कंप्लेंट सेल को दे दी गई। मामले की छानबीन के दौरान जब केजीएमयू प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वह हाथ में डंडा लेकर घूमता हुआ दिखाई दिया था। फुटेज और दूसरे सबूतों को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः यूपीः मौसम विभाग का 72 घंटे का अलर्ट, भारी बारिश-ओलावृष्टि बनेगी आफत

ये भी पढ़ेंः यूपी में 22 तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, कोरोना महामारी घोषित