Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा हादसे में सभी 9 मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख, अस्पताल पहुंचे नेता भी

Family of 9 people killed in accident will get Rs 5-5 lakh in Banda

समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः सोमवार दोपहर तिंदवारी थाना क्षेत्र में फतेहपुर-बांदा राजमार्ग पर भीषण हादसे में मारे गए सभी 9 लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी हीरा लाल के दफ्तर की ओर से भी दी गई। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

9 people killed in roadways-truck collision in Banda

वहीं सीएम योगी के सरकारी प्रवक्ता की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य सड़क परिवहन निगम राहत कोष से सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। हालांकि, घायलों के लिए किसी तरह की मदद की घोषणा की जानकारी नहीं मिली है।

अस्पताल में नेताओं का जमघट

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ज्यादातर घायल बेहद गरीब परिवार से हैं, जिनको इलाज के लिए मदद की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर बांदा में घायलों का हाल जानने के लिए सभी राजनीतिक दलों के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

संबंधित खबर पढ़ेंः अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं समेत 9 मरे, 1 दर्जन से ज्यादा घायल

साथ ही उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। पूर्व सांसद एवं पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि वे दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। यथा संभव मदद भी करेंगे। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, अमित सेठ भोलू, बसपा नेता नीलू द्विवेदी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता आदि भी पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया ने की शादी, 2 माह पहले मारा गया था 6 लाख का ईनामी