Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया ने की शादी, 2 माह पहले मारा गया था 6 लाख का ईनामी

Wife Gudiya Devi married after the death of dacoit Babuli Cole

समरनीति न्यूज, डेस्कः हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए छह लाख से ज्यादा के ईनामी डकैत बबुली कोल की पत्नी गुड़िया देवी अपना नया जीवनसाथी चुना है। किसी तरह मजदूरी करके जीवनयापन कर रही गुड़िया के लिए अब जिंदगी आसान हो सकेगी। बताते हैं कि गुड़िया ने हालात से समझौता करते हुए रींवा (मध्यप्रदेश) के रहने वाले एक 59 साल के व्यापारी से मंदिर में शादी की है। गुड़िया की उम्र लगभग 33 साल है। दोनों ही अपने इस रिश्ते से खुश हैं। शादी के दौरान वर पक्ष के लोग ज्यादा संख्या में रहे।

गुपचुप ढंग से पूरी हुईं शादी की सभी रश्में

हालांकि, जानकार बताते हैं कि शादी का प्रोग्राम गुपचुप ढंग से किया गया है। इसमें कम ही लोगों को बुलाया गया। बस दोनों पक्ष के बेहद करीबी लोग ही मौजूद रहे। इसमें वर पक्ष के ही ज्यादातर परिवार के लोग थे। उधर, मामले में पुलिस भी जानकारी करती रही। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि दोनों बालिग हैं और इसमें कोई अपराध नहीं है, बल्कि अच्छी शुरुआत है।

14 सितंबर को मारा गया था बबुली कोल

बताया जाता है कि लगभद दो माह पहले बबुली कोल को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराने का दावा किया था। 14 सितंबर को मप्र के मझगवां (सतना) क्षेत्र में जंगल में बबुली और लवलेश कोल मारे गए थे। इसके बाद से ही बबुली की पत्नी अपनी इकलौती बेटी को लेकर रोजी-रोटी को भटक रही थी। वह यहां-वहां मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही थी।

ये भी पढ़ेंः 6 लाख के इनामी डकैत बबुली ने किसान को अगवा कर मांगी 50 लाख फिरौती

बताते हैं कि रींवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के गांव डाढ़ में ब्याज में रुपए देने का काम करने वाले रींवा निवासी व्यापारी सुनील उर्फ अनिल कुमार का भी काम था। वह अक्सर मजदूरों से वसूली को आता था। इसी दौरान उनकी गुड़िया से मुलाकात हुई थी। फिर दोनों ने साथ जिंदगी निभाने का फैसला किया।

आईजी बोले, दोनों का व्यक्तिगत मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस संबध में आईजी जोन रींवा चंचल शेखर ने कहा है कि यह सही है कि डाकू बबुली की पत्नी गुड़िया देवी ने सुनील उर्फ अनिल से शादी की है। कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है, पुलिस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। बताते चलें कि गुड़िया देवी को भी पुलिस ने कई बार जेल भेजा है।

ये भी पढ़ेंः देखिए तस्वीरें- चित्रकूटः मारा गया 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल और उसका खास इनामी लवलेश भी

क्षेत्र में कहा जाता है कि जब भी बबुली कोई वारदात करता था तो एमपी और यूपी पुलिस खिसियाहट में उसके परिवार और पत्नी को जेल भेज देती थी। बताते हैं कि गुड़िया देवी राजापुर के यमुनापार गांव की रहने वाली है। बबुली कौल से पहले गुड़िया डाकू गौरी यादव के साथ रहती थी। उसकी हत्या के बाद उसने बबुली कोल से शादी की थी।