Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

दिल तो पागल है..बेटे की होने वाली सास को लेकर पिता रफूचक्कर

Father absconding with his son's mother-in-law

समरनीति न्यूज, डेस्कः घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही हों और पता चला कि बेटे का पिता उसकी होने वाली सास को लेकर फरार हो गया है, तो भला परिवार का क्या गुजरेगी। एक सुलझा हुआ व्यक्ति इन हालात को समझ सकता है। कुछ ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है गुजराज के सूरत जिले से। वहां एक व्यक्ति अपने बेटे की होने वाली सास को लेकर दोबारा फरार हो गया है। घटना से परिवार के लोग हैरान और परेशान हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, बल्कि शादी तय होने के बाद भी दोनों गायब हो गए थे, लेकिन लौट आए थे। अब शादी की तारीख नजदीक आई तो फिर से फुर्र हो गए। दोनों पक्ष के लोग बेहद परेशान हैं।

गुजरात के सूरत में अनोखी घटना से लोग हैरान

बताया जाता है कि गुजरात के सूरत के कटारगाम के रहने वाले 46 साल के हिम्मत पांडव के बेटे और नवसारी क्षेत्र की विजालपोर में रहने वाली 43 साल की महिला शोभना रावल की बेटी की शादी लगभग एक साल पहले तय हुई थी। दोनों परिवार रिश्ते की खुशियां मना ही रहे थे कि इसी दौरान हिम्मत पांडव की बेटे की होने वाली सास शोभना से आंखें चार हो गईं।

ये भी पढ़ेंः प्यार की अनोखी दास्तांः दुनिया की नजर में मां बनकर वो घर में पत्नी का रिश्ता निभाती रही..

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि कुछ महीने बाद घर लौट आए। इधर, शादी की तारीख नजदीक आती जा रही थी। इसी बीच सूत्रों का कहना है कि पांडव फिर से बेटे की होने वाली सास शोभना रावल को लेकर निकल लिए हैं।

पहले सगाई के बाद हुए थे फरार, अब शादी से पहले

अब दोनों सूरत में ही किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं। हालांकि, परिवार के लोगों ने इस बार पहली बार की तरह दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। जानकारों का तो यहां तक कहना है कि महिला शोबना रावल के पति ने उनके लापता होने के बाद दोबारा उनको स्वीकार नहीं किया था। यह भी एक वजह रही कि उन्होंने दोबारा फरार होने की मन बना लिया था।

ये भी पढ़ेंः 29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर

बताते हैं कि पांडव और महिला रावल 10 जनवरी को एक साथ गायब हुए थे। इसकी रिपोर्ट भी परिवार के लोगों ने थाने में दर्ज कराई थी। परिवार के लोगों ने तब पुलिस को यही बताया था कि यह जोड़ा एक-दूसरे को अच्छे से जानता और पहचानता था। दोनों के बच्चों की शादी भी होने वाली थी। पुलिस मामले में छानबीन कर ही रही थी कि इसी बीच दोनों 26 जनवरी को घर लौट आए थे। हालांकि, रावल के पति ने दोबारा उनको स्वीकार करने से मना कर दिया था।

पिछली बार खुद लौट आए थे घर, अबकी बार नहीं

बताते हैं कि यह अनोखा मामला उस वक्त हुआ जब दूल्हा अपनी शादी में व्यस्त था और दुल्हन भी तैयारियों में जुटी थी। दोनों एक ही समुदाय से हैं और दोनों की लगभग एक साल पहले सगाई हुई थी, लेकिन दोनों के मां-बाप ने एक साथ गायब होकर सभी को चौंका दिया था।
जानकार बताते हैं कि दूल्हे के फरार पिता टेक्सटाइल और जमीन के कारोबारी होने के साथ एक राजनीतिक दल से भी जुड़े हैं। वह दुल्हन की मां को पहले से जानते थे।

ये भी पढ़ेंः अजीबो-गरीबः सीआरपीएफ जवान ने एक मंडप पर दो महिलाओं के साथ लिए सात फेरे, ऐसी है वजह..