Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

अलीगढ़ में CAA के विरोध पर सख्त एक्शन, 60-70 महिलाओं पर FIR दर्ज

oppose nrc and npr
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊः अलीगढ़ में सीएए और एनआरपी का विरोध करने पर 60-70 महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ये महिलाएं सीएए और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन करने रही थीं। यह जानकारी अलीगढ़ पुलिस द्वारा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में अलीगढ़ सिविल लाइन्स के सीओ अनिल सामनिया ने बताया कि कुछ महिलाओं ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की कोशिश की थी, जो कि पूरी तरह से यहां लागू धारा 144 का उल्लंघन था। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा

उन्होंने बताया कि इसलिए मामले में 60 से 70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। बताते चलें कि इस वक्त पूरे यूपी में बीते करीब 1 माह से निषेधाज्ञा यानि धारा 144 लागू है।

ये भी पढ़ेंः सुनो चचा, कैसे हो पहचाना..सुनते ही चौंका पैरोल से भागा आतंकी जलीस, STF ने दबोचा

19 दिसंबर को यूपी के पुलिस महानिदेशक की ओर से कहा गया था कि पूरे प्रदेश में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। ऐसे में किसी भी तरह क प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी जा सकती है। इसी बीच अब अलीगढ़ में विरोध प्रदर्शन की कोशिश की गई और इसी के चलते मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, दूसरी ओर राजधानी लखनऊ में महिलाएं विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं। रविवार सुबह महिलाएं लखनऊ के घंटा घर पर सीएए के साथ ही एनपीआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ेंः एनआरसीः कानपुर में हिंसा फैलाने के आरोपियों के पोस्टर चिपके, पता बताने वाले को नगद ईनाम