Tuesday, March 19सही समय पर सच्ची खबर...

किसिंग के जोश में लड़के ने खोए होश, लड़की ने काटी जीभ..

Girl cut boy's tongue during kissing
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः किसिंग के जोश में एक लड़के ने होश खो दिए। वह अपनी महिला दोस्त को किस कर रहा था उसकी खास शर्त को भी भूल गया। इसके बाद जो हुआ उसपर यकीन नहीं किया जा सकता। लड़का को अस्पताल भेजा गया और अब उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं उसकी महिला पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत ने एक साल की सजा सुनाते हुए उसपर जुर्माना भी लगाया है।

Girl cut boy's tongue during kissing
प्रतिकात्मक फोटो।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के डेट्रायट शहर की है और घटनाक्रम भी बड़ा अजीब है। वहां 55 साल की यूलेट वेगेवॉर्थ नाम की महिला खुद की मर्जी से अपने पुरुष साथी को किस (चुंबन) दे रही थी। महिला ने पुरुष दोस्त को बार-बार कहा था कि उसे फ्रेंच किस न करे, नार्मल किस करता रहे। पुरुष दोस्त ने जब महिला को किस करना शुरु किया तो बहक गया और जोश में होश खो बैठा। उसने महिला को फ्रेंच किस करना शुरू कर दिया।

Girl cut boy's tongue during kissing
प्रतिकात्मक फोटो।

मना करने के बावजूद जब लड़के ने महिला की बात नहीं मानी तो उसने यूलेट ने उसकी जीभ अपने दांतों से काट ली। बताते हैं कि करीब 1 इंच लंबी जीभ कटकर अलग गिर पड़ी। लड़का खून से लतपत हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ेंः पति का अफेयर, पत्नी ने प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में भरा मिर्ची पाउडर

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने लड़के की कटी हुई जीभ का टुकड़ा भी बरामद कर लिया। उधर, प्रॉसिक्यूटर स्मिथ का कहना है कि उनके 27 साल के करियर में ऐसी यह पहली घटना है। पुरुष दोस्त पर हमला करने वाली महिला को अदालत ने एक साल की जेल की सजा सुनाते हुए 1,000 डॉलर का जुर्माना भी ठोका है। बताते हैं कि मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः 29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर