Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कोरोना संक्रमण, अस्पताल में भर्ती

Home Minister Amit Shah Corona positive, hospitalized

समरनीति न्यूज, डेस्कः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके खुद ही दी है। गृहमंत्री शाह ने ट्वीट में लिखा है कि कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण होने पर उनके द्वारा जांच कराई गई तो रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने आगे लिखा है कि उनकी तबीयत ठीक है और वह अब अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया है कि हाल ही में उनके संपर्क में आए लोग भी अपनी जांच जरूर करा लें। खुद को आइसोलेट भी कर लें।

खुद ट्वीट करके दी गृहमंत्री ने जानकारी

बताते चलें कि गृहमंत्री शाह इधर काफी दिनों से कोविड-19 के खिलाफ जारी अभियान की मानिटरिंग करने में व्यस्त रहे हैं। दिल्ली में स्थिति खराब होने पर भी शाह ने खुद स्थिति पर नजर रखते हुए कदम उठाए थे।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

इतना ही नहीं अनलाक और दूसरी मुद्दों पर भी शाह ने काफी अहम फैसले लेते हुए आगे बढ़कर काम किया। उधर, गृहमंत्री के कोरोना पाजिटिव होने की सूचना पर बीजेपी नेताओं में खलबली सी मच गई। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी शाह के जल्‍द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ेंः यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी और कानपुर देहात एसपी को कोरोना, IG भी क्वारंटाइन