Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में IG के. सत्यानारायण ने पहले साइबर थाने का किया उद्घाटन

The first cyber station opened in Banda, IG K. Satyanarayana cut lace

समरनीति न्यूज, बांदा : आईजी के.सत्यानारायण ने चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते साइबर क्राइम थाने का मंगलवार को बांदा पुलिस लाइन में फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही साइबर क्राइम थाने में पहला मुकदमा भी दर्ज हो गया है। आईजी सत्यानारायण ने इसके जल्द निस्तारण के आदेश दिए हैं। थाने का नोडल अधिकारी सीओ सिटी को बनाया गया है। मंडल में साइबर थाने के खुलने से हाईटेक अपराध को रोकने में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।

साइबर अपराधों पर लगाम के लिए बड़ा कदम

बताते चलें कि चित्रकूटधाम मंडल के जिलों में साइबर सेल तो संचालित हैं, जिनमें साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए काम होता है, लेकिन साइबर अपराधों पर अभियोग पंजीकृत करना, विवेचनात्मक, कार्रवाई की दिशा में काफी कठिनाईयां होती हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में महिला पेट्रोल पंप कारोबारी से फिल्मी अंदाज में ठगी हुई

आज बांदा पुलिस लाइन में मंडल का पहला साइबर अपराध थाना खुल गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मों फहीम अख्तर, उप निरीक्षक जितेंद्र यादव, कंप्यूटर आपरेटर सहित 2 महिला सिपाही और 3 पुरुष सिपाही नियुक्त हैं।

The first cyber station opened in Banda, IG K. Satyanarayana cut lace

1 लाख से उपर की ठगी के मुकदमें होंगे दर्ज

बताते हैं कि लाख से ज्यादा वाली आनलाइन ठगी के मामलों को अब साइबर थाने पर दर्ज किया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर इसी थाने में मुकदमा दर्ज होगा। इसके बाद मामले की तेजी से जांच शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर 1 लाख से कम वाले ठगी के मामलों को जिलों में बनी साइबर सेल ही देखेगी।

एसपी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

साइबर अपराध क्राइम थाने का उद्घाटन करने के बाद आईजी के. सत्यनारायण ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हैप्पी टू हेल्फ, मीडिया सेल आदि शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया। समस्त शाखा प्रभारियों को जिम्मेदारी से काम के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : बांदा में साइबर क्राइम, जेब में एटीएम और चैन्नई से निकल गए रुपए, छानबीन करेगी पुलिस