Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

दिल्ली में चलती बस में युवती के सामने प्राइवेट पार्ट निकालकर करने लगा गंदा काम, फिर सैंडल और पुलिस..

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भले ही दावे और प्रयास ढेरों किए जा रहे हों। फिर भी छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम कसती नजर नहीं आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस में बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक पहले तो चलती बस में लड़की से छेड़छाड़ करता रहा। बाद में अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर लड़की को दिखाने लगता है।

लड़की ने दिखाई बहादुरी सिखाया सबक 

गुस्साई लड़की ने पहले तो उसकी सैंडल से पिटाई की। बाद में पुलिस को फोन करके शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः अस्पताल में चेकअप करते-करते महिला मरीज से छेड़छाड़ करने लगा डाक्टर, शोर मचाकर महिला ने बचाई जान

इस पूरे घटनाक्रम का एक और शर्मनाक पहलू यह रहा कि बस में मौजूद किसी भी व्यक्ति ने लड़की की मदद नहीं की। बताते हैं कि छेड़छाड़ का शिकार हुई लड़की हरियाणा में जॉब करती है और दिल्ली के होली चौक में रहती है। लड़की का कहना है कि मंगलवार देर शाम वह कापसहेड़ा से रूट नंबर-717 की बस से संगम विहार के लिए बैठी थी।

पहले बुलाई पुलिस, फिर सैंडल से की पिटाई 

थोड़ी देर बाद एक युवक उसकी सीट के सामने खड़ा हो गया। लड़की का कहना है कि पहले तो छेड़खानी की कोशिश की। बाद में जब बस वसंतकुंज और छतरपुर के बीच में पहुंची तो लड़का अपना निजी पार्ट निकालकर लड़की के सामने गंदी हरकतें करने लगा।

ये भी पढ़ेंः बालीवुडः डायरेक्टर साजिद खान पर तीन महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप, कहा- प्राइवेट पार्ट छूने को कहता था !

लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए पहले तो पीसीआर को कॉल करके पुलिस को जानकारी देते हुए मदद मांगी। बाद में वहीं सैंडल निकालकर इस दरिंदे की बुरी तरह से पिटाई करना शुरू कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने भी मामले में बेहद मुस्तैदी दिखाई।

पुलिस ने भी तेजी से कार्रवाई 

पुलिस ने फोन के जरिये लड़की की लोकेशन ट्रेस की और मौके पर पहुंचकर आरोपी को धर-दबोचा। पुलिस ने दरिंदे के खिलाफ धारा 354/509 के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के कनाट प्लेस से 22 साल की लड़की को उठा ले गया नेपाली युवक, भाजपा सांसद के नौकर के क्वार्टर में 3 दिनों तक किया रेप

वहीं पीड़ित लड़की का कहना है कि यह घटना बेहद शर्मनाक है और देश की राजधानी में ऐसी घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती हैं। इस घटना का दूसरा बेहद शर्मनाक पहलू यह है कि बस में सवार लोगों से मदद मांगने के बावजूद लड़की की मदद को कोई आगे नहीं आया। बताते हैं कि लोग मुंह घूमाकर बैठे रहे। लड़की का कहना है कि जब कोई मदद को नहीं उठा तो उसने खुद ही सबक सिखाने की ठान ली।