Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

दिल्ली हिंसा में पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख यूपी से गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में रहेगा 4 दिन

In delhi violence Shahrukh who shot at policeman Arrested from Shamli district in UP

समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी से मंगलवार दोपहर बड़ी खबर सामने आई। दिल्ली हिंसा के दौरान खुलेआम एक पुलिस सिपाही पर रिवाल्वर तानने और गोलियां चलाने वाले शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उसे यूपी से गिरफ्तार किया है। दरअसल, शाहरुख नाम का यह शातिर दंगाई यूपी के शामली में आकर छिप गया था। वहां से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया है। वहां से उसे दिल्ली ले जाया गया है। कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अफसरों ने दी यह जानकारी

दिल्ली पुलिस ने बाद में एक प्रेस वार्ता करते हुए मामले की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के एसीपी अजित कुमार सिंगला ने कहा कि दंगे का आरोपी शाहरुख ने मौजपुर में पुलिस के सामने 3 गोलियां चलाईं। पुलिस ने यह भी बताया कि उसके बाद से बरामद हुआ देशी सेमी आटोमैटिक पिस्टल मुंगेर का बना था। उन्होंने बताया कि आरोपी से पिस्टल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

4 दिन के लिए पुलिस हिरासत में

कोर्ट ने शाहरुख को चार दिन की पुलिस कस्‍टडी में भेजा है। पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है। उसका पूरा नाम मोहम्मद शाहरुख है जो बिरयानी बेचने का काम करता है। पुलिस उसे लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। जहां उससे घटना को लेकर पूछताछ होगी। बताते चलें कि आरोपी की फोटो और वीडियो वायरल हुआ था।

क्राइम ब्रांच ने किया था गिरफ्तार

बताया जाता है कि मोहम्मद शाहरुख को मंगलवार दोपहर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने यूपी पुलिस की मदद से शामली जिले से दबोचा है। फिलहाल उसे दिल्ली ले जाया गया है। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दोपहर करीब 3 बजे के आसपास प्रेसवार्ता करेगी।
दरअसल, इस दंगाई शाहरुख पर 24 फरवरी को दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान जाफराबाद में आठ राउंड गोलियां चलाने और पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने का आरोप है।

ये भी पढ़ेंः यूपी में बेकाबू उपद्रवी, पुलिस पर पत्थर-बम और गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में 13 मरे

बताते चलें कि जाफराबाद में सीएए विरोध में दंगा करने वालों को दौड़ाने पर आरोपी दंगाई शाहरुख ने कर्दमपुरी मेन रोड पर एक पुलिसकर्मी के सीने पर पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली थी। पुलिस कर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए इस दंगाई का सामना किया और डरा नहीं।

आरोपी ने कई राउंड चलाई थीं पुलिस पर गोलियां

बाद में गोलियां चलाता हुआ दंगाई शाहरुख वापस भाग गया था। उसने दूसरे पक्ष पर जमकर गोलियां चलाई थीं। उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बाद में बाकी दंगाई उसे बचाकर ले भागे थे। बताया जाता है कि यह आरोपी दंगाई शाहरुख अशरफिया मस्जिद में बिरयानी बेचने का काम करता है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में उसे देखा गया था। पुलिस को इसकी खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी थी।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में दो युवतियों से रेप, एक से कार में तो दूसरी से घर में, दोनों दरिंदे गिरफ्तार