Tuesday, April 16सही समय पर सच्ची खबर...

ट्रिपल मर्डर से थर्राया कासगंज, एक ही परिवार के 3 लोग मारे गए

Kasganj in old enmity triple murder, killed 3 of same family

समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी में कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र के होडलपुर गांव में रविवार रात बड़ी वारदात हो गई। पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। करीब 50 राउंड चलाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। अधिकारी मौके का जायजा ले रहे हैं। गांव वालों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सोरों के पास स्थित गांव होडलपुर में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बताते हैं कि पुलिस ने करीब 10 लोगों को नामजद किया है, वहीं कई दर्जन अज्ञात लोग बताए जा रहे हैं।

पुरानी दुश्मनी में हुई वारदात

बताया जाता है कि गोलियों से पूर्व प्रधान के परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं मृतकों की पहचान पूर्व प्रधान राजपाल उर्फ बाबा के बेटे भूपेंद्र सिंह उर्फ रुद्र (25) तथा भाई, प्रेम सिंह (55) और भतीजे राधाचरन (26) के रूप में हुई है। बताते हैं कि इन तीनों को ही कई गोलियां लगीं। वहीं पूर्व प्रधान का एक भाई प्रमोद और भतीजा गुड्डू गंभीर रूप से घायल बताए जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः इटावा के परसौआ गांव में मौजूदा व पूर्व प्रधान के बीच गोलियां चलीं, 2 महिलाओं की मौत, 8 महिलाओं समेत 10 घायल 

उधर, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से पूरे गांव में दहशत फैल गई। बताते हैं कि हमलावरों द्वारा करीब 50 राउंड गोलियां चलाई गईं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी आसानी से फरार हो गए। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। उधर, अलीगढ़ के आईजी दीपक रतन ने बताया कि होडलपुर गांव में एक साल पहले एक लड़का-लड़की के शव मिलने के मामले को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ है। तीन की गोली लगने से मौत हुई है। एक घायल हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कहा कि कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। वह भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः UP : डाक्टर ने किया कोरोना पाॅजिटिव युवती से रेप का प्रयास, FIR-गिरफ्तार