Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : डाक्टर ने किया कोरोना पाॅजिटिव युवती से रेप का प्रयास, FIR-गिरफ्तार

UP: Doctor tried to rape Corona positive girl, arrested
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना संकट के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई है। एक निजी कंपनी में काम करने वाली कोरोना पाॅजिटिव 28 साल की युवती से एक डाक्टर ने रेप का प्रयास किया। दरअसल, युवती कोरोना पाॅजिटिव पाई गई थी, इसलिए अस्पताल में इलाज करा रही थी। 19 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुई इस युवती ने डाक्टर पर छेड़छाड़ और रेप के प्रयास के आरोप लगाकर सभी को चौंका दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि डाक्टर को जल्द ही जेल भेजा जाएगा। यह पूरा मामला अलीगढ़ जिले का है।

रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया

बताया जाता है कि अलीगढ़ के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना पाॅजिटिव युवती को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। आरोप है कि एक डाक्टर ने उसे दो बार गलत ढंग से छूते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती का आरोप है कि डाक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी छुआ। बाद में डाक्टर ने उसके साथ रेप करने का भी प्रयास किया। हालांकि, लड़की के विरोध के चलते डाक्टर अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाया। पीड़ित युवती ने अपने पिता को मामले की जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः राजधानी लखनऊ में ड्रग्स देकर युवती से गैंगरेप, पुलिस-नारकोटिक्स में हड़कंप

परिजनों ने बिना देरी किए थाने में आरोपी डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। क्योंकि, मामला एक सरकारी अस्पताल के डाक्टर से जुड़ा था इसलिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भी पुलिस ने सूचित किया। जिलाधिकारी को भी मामले की जानकारी दी गई। मामले में अधिकारियों ने काफी गंभीरता से काम लिया। पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने मीडिया को बताया है कि आरोपी डाक्टर के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में दरोगा की नाबालिग बेटी से गैंगरेप, आरोपियों में 2 इंस्पेक्टर और 1 कांग्रेसी नेता की बिगड़ैल औलादें शामिल