Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में होली तक भिगोती रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने कहा..

raining possibility in up before Holi
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः बीती रात बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में हुई बारिश ने फिर हल्की ठंड बढ़ा दी है। भले ही फरवरी खत्म और मार्च शुरू हो चुका है। मंगलवार दोपहर तक जहां तापमान लगातार तेजी पकड़ रहा था, वहीं बीती रात को हुई बारिश से लुढ़क गया है। मौसम विभाग की ओर से खबर आ रही है कि होली से पहले अभी बारिश लोगों को भिगौती रहेगी। मार्च के पहले सप्ताह में फिर मौसम करवट बदल रहा है। एक बार फिर बरसात की फुहार लोगों को भिगौने का काम करेंगी। बताते हैं कि होली से ठीक पहले एक बार फिर फाल्गुनी फुहार यूपी के कई हिस्सों में लोगों को भिगो सकती है। मंगलवार रात हुई बारिश ने मौसम विभाग की इस खबर पर मुहर भी लगा दी है।

5-6 मार्च को भी यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो 5 और 6 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में बरसात की जबरदस्त संभावना है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछते दो-तीन दिन से तापमान बढ़ रहा है। यही वजह है कि दिन में बारिश की संभावना बढ़ती जा है।

तेजी से बढ़ रहा तापमान, गर्मी का एहसास

राजधानी लखनऊ समेत अन्य जगहों पर तापमान कितनी तेजी से बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 29 फरवरी को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, 1 मार्च को 28.2 और सोमवार को 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ेंः दिल तो पागल है..बेटे की होने वाली सास को लेकर पिता रफूचक्कर

इतना ही नहीं न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही वजह है कि तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 5 और 6 मार्च को प्रदेश में बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः मौसम विभाग अलर्टः यूपी में इन 16 जिलों में तेजी पकड़ेगी बरसात