Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में कारोबारी के घर एक करोड़ की चोरी, नगदी-जेवर ले उड़े चोर

Robbery worth one crore stolen in Kanpur, thieves flew away with cash and jewelry

समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। कल्याणपुर में आर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी के घर 22 लाख की चोरी का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि इसी बीच चोरों ने रतनलाल नगर में एक कारोबारी के घर से 1 करोड़ का माल पार कर दिया। चोरी की इस घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने घर के लोगों के कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी।

एक दिन पहले हुई थी 22 लाख की चोरी

चोर घर से करीब 1 करोड़ की नगदी-जेवर चोरी कर ले गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Robbery worth one crore stolen in Kanpur, thieves flew away with cash and jewelry

बताया जाता है कि घर रतनलाल नगर में रहने वाले श्याम नारायण तिवारी के परिवार में पत्नी स्नेहलता, बेटे शोभित, सचिन, गौरव और सौरभ एक साथ रहते हैं। गृहस्वामी श्यामनारायण ने बताया कि उनकी दादानगर में लक्ष्मी इंडस्ट्रियल के नाम से फैक्ट्री है जिसे उनका बेटा सचिन देखता है। वहीं घर पर एक स्वीट हाउस भी चलाते हैं। उसे उनके बाकी दोनों बेटे देखते हैं। बताते हैं कि बेटे शोभित का गुरुवार रात पथरी का ऑपरेशन होने के कारण पूरा परिवार अस्पताल में था।

ये भी पढ़े : कानपुर में कोरोना से 5 की मौत, 366 नए पाॅजिटिव, 5166 हुई संख्या

उनके घर पर बेटी स्नेहलता के अलावा शोभित की पत्नी प्रियंका मौजूद थीं। बताते हैं कि पास के मकान की छत के रास्ते चोर बेडरूम की खिड़की से घर में घुस आए। इसके बाद घर के लोगों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया। चोरों ने घर में रखीं अलमारियों से 5 लाख रुपए नगद और लगभग 1 करोड़ के जेवर व कीमती सामान पार कर दिया। घटना के बार में बात करने पर प्रियंका ने बताया कि वे लोग सुबह सोकर उठे को घर का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने घर में रहने वाले कर्मचारी को बुलाया। वहीं खिड़की से देखा को चोरी का पता चला। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

ये भी पढ़े : कानपुर : खाली प्लाट में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप-हंगामा