Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

महिला से बोले ठग, 101 कदम चलने पर मिलेंगी देवी, वापस लौटीं तो सबकुछ था गायब

Sitapur Thugs said to woman, Devi will meet after walking 101 steps, everything was missing when she returned

समरनीति न्यूज, डेस्क : कभी-कभी पढ़े लिखे लोगों के साथ भी ठगी की ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि जिनपर एकाएक यकीन करना संभव नहीं होता। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो ठगों ने एक महिला कर्मचारी को अपने जाल में ऐसा फांसा कि उन्होंने ठगों को 80 हजार की नगदी और जेबर तक दे डाले। इसके बाद ठगों ने उनसे कहा कि 101 कदम चलकर जाओ तो आगे देवी मिलेंगे, बिना डरे लौट आना। वापस लौंटी तो ठग रुपए लेकर चंपत हो चुके थे। तब महिला को एहसास हुआ कि उनको बेवकूफ बनाकर ठगा जा चुका है। अब पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है। यह घटनाक्रम राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर शहर में हुआ।

बातों में उलझाकर ठगा

बताया जाता है कि शहर आनंद नगर मोहल्ले की रहने वाली माया देवी सिंचाई विभाग विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को वह अपने घर के पास स्थित रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थीं। इसी बीच उनको दो लोग मिले और रोककर धार्मिक किस्म की बातें बताने लगे। कुछ बातें सही भी लगीं। इसके बाद उनमें से एक ने महिला से कहा कि उनके बेटे की मौत होने वाली है। अगर उसे बचाना है तो पूजा कराओ। बेटे पर खतरे की बात सुनकर महिला सहम गईं। वह कुछ सोच नहीं पाईं।

ये भी पढ़ें : पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर व पत्नी के खिलाफ ठगी-जालसाजी का मामला दर्ज 

इसके बाद दोनों ठगों ने उनसे रुपए और नगदी लाने को कहा। महिला अपने घर गईं और घर में रखे 80 हजार नगद और पायल, बाले और सोने की चेन लाकर ठगों को दे दी। इसके बाद ठगों ने उनसे कहा कि पीछे बिना देखे वह आगे की ओर 101 कदम चलती जाएं। वहां उनको एक देवी मिलेंगी, जिनसे बिना डरे वापस लौट आएं। ऐसा करने से बेटे से संकट टल जाएगा।

तलाश में जुटी पुलिस

महिला ने ऐसा ही किया। मगर वापस आने पर देखा तो दोनों ठग वहां से रुपए-जेबर लेकर भाग चुके थे। कुछ देर बाद महिला को एहसास हो गया कि उनके साथ ठगी हो गई है। पीड़िता ने अब कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो चुका है, जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : न खुद को पता कितनों को ठगा, न पुलिस को कोई खबर, गर्लफ्रैंड संग लग्जरी हाल में मिला नटवरलाल