Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में पारा 0 डिग्री, ठंड से कांप उठे इंसान और जानवर भी..

Deers sitting near fire in Kanpur zoo to avoid cold
फोटोः दुर्गेश यादव।

समरनीति न्यूज, कानपुरः पहाड़ों पर बर्फवारी के चलते कानपुर बुरी तरह से ठंड से कांप उठा है। जानकारों की माने 1971 के बाद दिसंबर में पहली बार सोमवार आधी रात पारा लुढ़ककर शून्य डिग्री पर पहुंच गया है। दिसंबर माह में अबतक की सबसे ठंडी रात होने के साथ ही न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस का रिकार्ड बन गया है। हालांकि वर्ष 2003 में कानपुर शहर का तापमान माइनस में जा चुका है, लेकिन दिसंबर माह का यह नया रिकार्ड बन गया है। लोगों को हाड़ कंपाऊ ठंड ने हिलाकर रख दिया है। 

Deers sitting near fire in Kanpur zoo to avoid cold

घरों में जमा मिला पानी और दूध

लाल बंगला के रहने वाले कवल चड्डा का कहना है कि सोमवार की रात उनके घर में रखा दूध सुबह थोड़ा सा जमा हुआ नजर आया। पानी में भी बर्फ की परत सी दिखाई दे रही थी। मंगलवार सुबह की बात करें तो शाम तक हाथ-पैर सुन्न रहे। तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं। लोगों के लिए मफलर, कैप और दस्तानों से लेकर जैकेट-स्वेटर सब नाकाफी साबित हुए। लोग घरों से न निकलने में ही भलाई समझ रहे हैं।

Deers sitting near fire in Kanpur zoo to avoid cold

मौसम विभाग ने जताई यह आशंका

वहीं दूसरी ओर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार 1971 के बाद दिसंबर माह में कानपुर में पहले कभी इतना कम तापमान नहीं रहा। 1971 से तापमान का रिकार्ड देखने पर पता चलता है कि इस साल दिसंबर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। सोमवार की रात ठंड ने कहर बरपाया तो मंगलवार सुबह दिन कोहरा लिए निकला।

Deers sitting near fire in Kanpur zoo to avoid cold

सर्द हवाओं ने बढ़ाई मौसम में गलन

सर्द हवाओं ने गलन बढ़ाने का काम किया। लोग ठंड में घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा नौशाद खान का कहना है कि पश्चिमी हवाएं चलने से गलन बढ़ी है। कहा कि आने वाले दिनों में ठंड अभी और ज्यादा बढ़ेंगी। इतना ही नहीं बुधवार को बारिश की भी आशंका है। नए साल के पहले सप्ताह में कोहरा छाया रहेगा। पूरे दिन धुंध का असर दिखाई दिया।

Deers sitting near fire in Kanpur zoo to avoid cold

बीते एक सप्ताह में मौसम का उतार-चढ़ाव (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक       अधिकतम    न्यूनतम

29 दिसंबर :    10.4          4.6

28 दिसंबर :    12.6          2.0

27 दसंबर :     12.2          5.4

26 दिसंबर :    11.4          7.6

25 दिसंबर :    16.4          4.6

24 दिसंबर :    15.6          5.8

23 दिसंबर :    17.4          6.8

ये भी पढ़ेंः कानपुरः हार्टअटैक-ब्रेन स्ट्रोक से 6 लोगों की मौत, 32 मरीज हुए भर्ती 

ये भी पढ़ेंः बिजनौर में CJM कोर्ट में गोलियां बरसाकर हत्यारोपी की हत्या, सिपाही घायल