Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

तुलसी एक्स. के स्लीपर कोच में आग से हड़कंप, डेढ़ घंटे मानिकपुर में रुकी

Tulsi Express's sleeper coach stirred by fire notice

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः आज बुधवार रात प्रयागराज से लोकमान्य तिलक के लिए सुपरफास्ट तुलसी एक्सप्रेस रवाना हुई। इसके बाद इस ट्रेन के स्लीपर कोच एस-12 में अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। ट्रेन बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे पनहाई रेलवे स्टेशन के पास थी। बताते हैं कि इसी दौरान कुछ यात्रियों ने ट्रेन से धुआं उठते हुए देखा। यात्रियों को यह धुआं ट्रेन के टायलेट से निकलता दिखाई दे रहा था। इसके साथ ही ट्रेन के उक्त कोच में आग की आशंका से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Tulsi Express's sleeper coach stirred by fire notice

जीआरपी-आरपीएफ ने संभाली स्थिति

इसके कुछ ही देर बाद ही ट्रेन मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। वहां यात्रियों ने आनन-फानन में इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को दी। सूचना पर रेलवे अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में जीआरपी व आरपीएफ के साथ पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। बोगी में नीचे की तरफ से आग की आशंका हुई।

Tulsi Express's sleeper coach stirred by fire notice

इसपर रेलवे कर्मचारियों ने सीज फायर के सिलेंडर से कोच में नीचे की तरफ से छिड़काव किया और आग को बुझाया। इस दौरान ट्रेन करीब 1 घंटे तक मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि किसी यात्री ने बाथरूम में बीड़ी पीकर डाल दी थी। इसी बीड़ी के टुकड़े से ट्रेन में आग सुलगने लगी थी। हालांकि, समय रहते देख लेने से हादसा होने से टाल दिया गया। रेलवे प्रशासन घटना की जांच में जुटा है। अभी रेलवे अधिकारियों की ओर से आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं किए गए हैं। ट्रेन रात लगभग 9 बजे मानिकपुर स्टेशन से रवाना हो गई।

ये भी पढ़ेंः 73 ट्रेनें निरस्त, कहीं जाने कर रहे हैं प्लेनिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर..

ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में मुंबई-हावड़ा रूट पर ट्रेन से कटा तेंदुआ, शव का हुआ पोस्टमार्टम