Tuesday, April 16सही समय पर सच्ची खबर...

UP : सीतापुर में रिटायर्ड लेक्चरर की नृशंस हत्या

up-brutal-killing-of-retired-lecturer-in-sitapur

समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले के महोली में एक इंटर कालेज के रिटायर्ड लेक्चरर की नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। मृतक कृषक इंटर कालेज के सेवानिवृत्त लेक्चरर थे। मृतक के बेटे की ओर से पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वारदात की छानबीन में जुटी पुलिस

महोली के इंस्पेक्टर बृजेश मिश्र का कहना है कि हत्या धारदार हथियार से हमला करके की गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि महोली क्षेत्र के ग्राम सोनारण टोला निवासी सेवानिवृत लेक्चरर कमलेश चंद्र मिश्र (68) का शव देर रात शव महोली में श्मशान घाट के पास बने मंदिर के बाहर पड़ा मिला।

ये भी पढ़े : सीतापुर : शातिर महिला ने 61 पुरोहितों से धन प्राप्ति के लिए कराया हवन, फिर दक्षिणा में नकली नोट देकर फरार  

उनके बेटे ऋषभ का कहना है कि पिता शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह रात 10 बजे तक वापस आ जाते थे। बीती रात नहीं लौटे तो अनहोनि की आशंका में उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान उनका शव मंदिर के पास पड़ा मिला। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। देर रात एसपी डा राजीव दीक्षित ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

ये भी पढ़े : सीतापुर : लाइट बंद कर लड़की को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप-गिरफ्तार