Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : महिला दरोगा ने लगाई फांसी, दो लाइन के सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

UP: Female daroga hanged, written in a two-line suicide note

समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी पुलिस की एक महिला दरोगा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उन्होंने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। दो लाइन के अपने सुसाइड नोट में अपनी मरने की वजह की ओर भी इशारा किया है। मामले में पुलिस गहनता से जांच में जुट गई है। उधर, परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से पूरे महकमे में खलबली सी मची है। पूरा मामला यूपी के बुलंदशहर का है। महिला दरोगा शामली की रहने वाली थीं।

पंखे के सहारे लगाई फांसी

बताया जाता है कि यूपी के बुलंदशहर जिले में महिला दरोगा आरजू पवार तैनात थीं। वह शहर में ही किराए पर कमरा लेकर रहती थीं। 2015 बैच की महिला उप निरीक्षक आरजू ने कमरे में पंखे के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगाई। शाम 7 बजे जब मकान मालिक ने खाने के लिए पूछने को दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई आवाज नहीं आई। झांकने पर घटना का पता चला तो मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें : महिला दरोगा की हत्या के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया 

बताते हैं कि कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला दरोगा ने लिखा है कि “यह मेरी करनी का फल है।” उधर, एसएसपी संतोष कुमार सिंह का मामले में कहना है कि एक महिला सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर जान दे दी है। उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। एसएसपी ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप