Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

Covid 19 : यूपी के यह कैबिनेट मंत्री लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर..

Corona infected UP cabinet minister Chetan Chauhan on life support system

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वह कोरोना से संक्रमित हैं और कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले वह लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती रहे हैं। बताते हैं हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वहां वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।

गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती हैं चेतन चौहान

यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद गंभीर हालत में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Update covid-19: गोरखपुर में IAS समेत UP में रिकार्ड 4,473 पॉजिटिव केस मिले 

वह बीती 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने के बाद लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हुए थे। पूर्व क्रिकेटर रह चुके चेतन चौहान की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि उनके पास सैनिक कल्याण के साथ ही होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय जैसे विभागों की जिम्मेदारी है। 1991 और 1998 के चुनाव में भाजपा के टिकट अमरोहा से सांसद बने चेतन अब अमरोहा की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन