Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP Stf को बड़ी सफलता, मार गिराया 1 लाख का ईनामी बदमाश टिंकू कपाला

UP Stf a big success, shot 1 lakh prize crook Tinku Kapala

समरनीति न्यूज, लखनऊः आज शनिवार को राजधानी से सटे बाराबंकी जिले में यूपी एसटीएफ (UP STF) को बड़ी सफलता मिली। आईजी STF अमिताभ यश के निर्देशन में टीम ने मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी बदमाश टिंकू कपाला मारा गया। यह मुठभेड़ सतरिख थाना क्षेत्र में हुई। उसके साथ एक और बदमाश मौजूद था जो भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस कांबिंग कर रही है। पुलिस को उसकी कई घटनाओं में तलाश थी। वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना था। राजधानी समेत कई जगह लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका था।

लखनऊ में ज्वैलर्स से लूट व डबल मर्डर में था वांटेड

बताया जाता है कि राजधानी में एक ज्वैलर्स लूट और हत्याकांड में इस बदमाश की संलिप्तता थी। इस पर पुलिस ने एक लाख रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। बाराबंकी के एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि बदमाश टिंकू कपाला के खिलाफ कुल 27 मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में IPS अफसर, ASP समेत 4 अधिकारी सस्पेंड, अपहरणकांड में CM योगी की बड़ी कार्रवाई 

इनमें ज्यादातर हत्या, लूट और दूसरे गंभीर अपराधों के हैं। लखनऊ में बीते वर्ष कृष्णानगर में ज्वैलर्स के यहां एक बड़ी घटना में दो लोगों की हत्या हो गई थी। इसमें कपाला मुख्य आरोपी था। उसके खिलाफ तभी से 1 लाख का ईनाम था। पुलिस को उसके कब्जे से एक बाइक बरामद हुई है। एनकाउंटर के वक्त फरार हुए बदमाश की तलाश में कई थानों की पुलिस कांबिंग कर रही है।

ये भी पढ़ेंः अपडेट- गाजियाबाद पत्रकार मर्डर केसः पत्नी को नौकरी व परिवार को 10 लाख, सीएम योगी की घोषणा