Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

गाजियाबाद में महिला ने पहले खुद को मारा कई बार चाकू, फिर घर फूंक डाला

Woman injured herself by stabbing Later set fire in house in Gaziabad

समरनीति न्यूज, गाजियाबादः आज शुक्रवार सुबह गाजियाबाद में एक महिला ने खुद को चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके घायल कर लिया। इसके बाद भी महिला नहीं रुकी, बल्कि उसने घर को आग भी लगा दी। बताते हैं कि इस दौरान महिला के पति बच्चों को छोड़ने स्कूल गए हुए थे। वहीं घटना का कारण पारिवारिक कलेश बताया जा रहा है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पारिवारिक कलेश में आत्महत्या का प्रयास

बताया जाता है कि गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में राजनगर आर-14/122 में रहने वाली महिला नेंशी ने खुद को की जगह चाकू मारने के बाद घर को आग लगा दी।

Woman injured herself by stabbing Later set fire in house in Gaziabad

घटना के वक्त महिला के पति बच्चों को छोड़ने स्कूल गए हुए थे। दो पड़ोसियों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में किसी तरह अस्पताल पहुचाया।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती महिला

पुलिस की मौजूदगी में आग पर काबू पाया गया। बताते हैं कि महिला के पति का नाम संदीप है जो बैट्री का काम करते हैं। महिला को सर्वोदयनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मनीष मिश्रा व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कविनगर थाना प्रभारी मो असलम का कहना है कि महिला ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद में 2 बच्चों की हत्या कर पति-पत्नी व महिला 8वीं मंजिल से कूदे, सभी की मौत

ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में पति-पत्नि के झगड़े से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर होता था बुरा काम