Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में महिला दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम में सम्मानित हुईं महिलाएं.. 

womans days
महिला दिवस के मौके पर पुलिस अधिकारी शालिनी को सम्मानित करतीं डा. शबाना रफीक।

समरनीति न्यूज, बांदाः आज महिला दिवस के अवसर पर आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो में गीतों व नृत्यों के बीच भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं नें विश्व महिला दिवस के संदर्भ में महिला स्वावलंबन, महिला शिक्षा, महिला उत्पीड़न, महिला जागरण तथा महिलाओ से संबंधित अनेक विषयों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि भारत वर्ष की महिलाओं ने ना सिर्फ समय के साथ-साथ खुद को ऊंचा उठाया है, बल्कि विश्व पटल पर भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसा करके अपने साथ-साथ देश का भी मान बढ़ाया है।

स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित 

इस अवसर पर स्टूडियो की संरक्षक व समाज सेविका डा शबाना रफीक व निदेशक निशा गुप्ता ने  विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रीती शर्मा, सुष्मा सैनी तथा शालिनी को सम्मानित किया। इन सभी महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रानी दुर्गावती समीति को भी स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ेंः बांदा में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज, परंपरागत गीतों पर महिलाओं ने किया नृत्य  

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में अतिथि लक्ष्मी त्रिपाठी (एडवोकेट) ने कहा कि कुछ दशक  पहले शिक्षा के क्षेत्र में नारियों को अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। आज ऐसा नहीं है। रंजना सैराहा ने कहा कि हम 10वां विश्व महिला दिवस मना रहे हैं। कहाआज की नारी शक्ति जब मचलती है तो पापियों का सर झुक जाता है।

महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाएं।

पढ़-लिखकर अहंकार न करें महिलाएं 

डा. मनोरमा अग्रवाल ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं सबला है। उन्होंने कहा कि उदाहरण देखने में  आए हैं कि पढ़-लिखकर नारी में कभी-कभी अहंकार भी जाग जाता है, जोकि पूरी उन्होंने कहा कि पढ-लिखकर भी अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर डा शबाना रफीक ने महिलाओं से अपील की, है कि पढ़-लिखकर आगे बढ़ने के बावजूद महिलाओं को अपनी भारतीयता व अपनी परंपरा को कायम रखना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः बांदा में दीपों की जगमगाती रोशनी में गरबा और डांडिया की मची धूम

कहा कि मां उस कुम्हार की तरह है जो मिट्टी को मनचाहा आकार देता है। उसी तरह मां अपने बच्चो को संस्कार देती है। प्रीती शर्मा व लोक गायिका सुषमा सैनी ने अपनी मधुर आवाज में गीत सुनाकर समा बांध दिया। इस मौके पर पुलिस विभाग में एंटी रोमियो स्कवाड की इंचार्ज शालिनी ने भी बांदा से संबधित अपने संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, सौदामिनी गुप्ता, मीना आग्रवाल, सुधा गुप्ता, सुप्रिया गुप्ता, रश्मि, मेघा सोनी, अंकिता, भारती गुप्ता आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।