समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की जिलाधिकारी दीपा रंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन आज अचानक मंडल कारागार पहुंचे। जिले के दोनों उच्चाधिकारियों ने मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर कारागार के प्रभारी अधीक्षक/जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। इस निरीक्षण के दौरान बैरिकों, पाकशाला/भोजनालय कक्ष, सीसी टीवी कैमरों के संचालन आदि की व्यवस्था जांची गई। सुरक्षा के बिंदुओं को भी जांचा गया।
मुख्तार की वजह से काफी सख्त है सुरक्षा
हालांकि, इस दौरान किसी प्रकार की कोई अवैध सामग्री नहीं मिली। न ही किसी तरह की कोई कमी पाई गई। दोनों उच्चाधिकारियों ने जेल अधिकारियों से सुरक्षा संबंधित जानकारी भी ली।
बांदा में छात्र को गोली मारी, पूर्व फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से..
बताते चलें कि बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी भी बंद है। उसकी वजह से जेल की सुरक्षा काफी सख्त है। ऐसे में बांदा के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी समय-समय पर जेल का निरीक्षण करते हैं। हालांकि, जेल की व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। आज निरीक्षण के दौरान अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : यूपी में 16 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के पुलिस अधिकारी बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट