Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का पुतला फूंका

Banda : Effigies of Shah Rukh Khan and Deepika Padukone burnt

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज विवादित फिल्म पठान के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अभद्र वेशभूषा वाली इस फिल्म के खिलाफ विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने प्रदर्शन किया। बांदा शहर के मुख्य चौराहे माहेश्वरी देवी मंदिर के सामने बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर अभिनेता शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण का पुतला भी फूंका।

दोनों की फोटो पर बरसाईं चप्पलें भी

दोनों की फोटोज पर चप्पलें बरसाईं। गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि यह हिंदू धर्म का अपमान है। पठान में भगवा रंग का अपमान किया गया है। सभी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेशभर में फिल्म पर रोक लगाने की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा : BJP ने फूंका पाकिस्तानी मंत्री बिलावल का पुतला

ये भी पढ़ें : बांदा में JNU प्रोफेसर बोले, बाल्मिकी रामायण के आदर्शों पर चलें, तभी जीवन सफल