Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : तीन दिन मोबाइल से चली लड़ाई, फिर एक ने लगाई फांसी-परिवार में कोहराम

Banda : Fight with mobile lasted for three days, then wife hanged herself

समरनीति न्यूज, बांदा : पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानीडेरा में रहने वाले गुलाब निषाद की बेटी शिवपति (24) का शव आज घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से लटकता मिला। शव उन्हीं की साड़ी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। आसपास के लोगों ने देखा को परिजनों को जानकारी दी। परिवार में कोहराम मच गया।

मां-बाप के झगड़े में मासूम से छिनी ममता

जानकारी के अनुसार शिवपति की शादी लगभग 3 साल पहले मलपुरा (मध्यप्रदेश) के रहने वाले रंजीत निषाद से हुई थी। उनके एक डेढ़ महीने की बेटी भी है। घटना के समय पिता गुलाब घर पर नहीं थे। उनकी मां भी खेतों पर गई हुई थीं। परिजनों का कहना है कि बीते तीन-चार दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। फोन पर ही दोनों में लड़ाई हो रही थी। इसी बीच आज महिला ने यह कदम उठा लिया।

हद कर दी : बेटी की शादी से पहले मां प्रेमी संग फुर्र, दहेज के जेवर भी ले गई साथ

ये भी पढ़ें : पत्नी के माथे पर गुदवाए अपशब्द, सिर में उतारी गईं 4 गोलियां, फिर कुल्हाड़ी से काटा