Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Update-Breaking News : बांदा में कलयुगी मां ने 2 साल के बेटे को नदी में डूबोकर मार डाला

Disclosure: Bada's retired roadways worker found dead body

समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी मां ने अपने दो साल के बेटे को नदी में डूबोकर मार डाला। बाद में उसे नदी में फेंककर घर चली आई। रात में महिला ने खुद परिवार के लोगों को बताया कि उसने बेटे को नदी में फेंक दिया है। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। सूचा पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि महिला को जेल भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई चल रही है।

गंछा गांव की रहने वाली है महिला

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव की रहने वाले पप्पू निषाद की शादी करीब 6 साल पहले रन्नौ (25) के साथ हुई थी। दोनों में पारिवारिक विवाद रहता है। बीती शाम भी दोनों में कहासुनी हुई। महिला ने आपा खो दिया और हद पार करते हुए अपने 2 साल के बेटे संदीप को लेकर घर से निकल गई। परिवार के लोग उसे तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें : Update-Breaking News : बांदा में बहन के साथ रहने आई हमीरपुर की युवती ने फांसी लगाई

महिला ने बच्चे को गांव के बाहर केन नदी में ले जाकर पहले डुबोया। इसके बाद उसे नदी में फेंककर चली घर चली गई। परिवार के लोगों ने बच्चे के बारे में पूछा तो उसने परिवार के लोगों को खुद ही बताया कि उसने बेटे को नदी में डूबोकर मार दिया है। उसे नदी में फेंककर आ गई है। परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही मौके पर पहुंचे वहां गोताखोरों की मदद से शव को आज रविवार को बाहर निकाला जा सका। बताते हैं महिला के एक साढ़े 3 साल की बेटी भी है। परिवार में दो ही बच्चे थे। उधर, परिवार में घटना से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : Update : दरोगा ने कुएं में डाला कंकड़ तो आई कराहने की आवाज, दो दिन से बेसुध पड़ी थी बच्ची, पढ़ें पूरी खबर..