Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News : बांदा में यमुना नदी में ट्रक पलटा, एक शव मिला-अन्य की तलाश

Breaking News : Truck fell into Yamuna from  bridge in Banda, one dead body found-rest missing

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नदी पुल से धान लदा ट्रक यमुना में पलट गया। तेज धार में ट्रक बहता चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। हालांकि, ट्रक में कितने लोग सवार थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि बांदा-फतेहपुर जिले के बीच गलौली-बारा पांटूनपुल पीपा पुल से होकर यमुना नदी के उपर से वाहन गुजरते हैं। आज इसी में एक धान से लदा ट्रक यमुना नदी में जा पलटा। ट्रक बहता चला गया। इससे ट्रक में सवार लोगों को बचने का मौका नहीं मिला।

बांदा और फतेहपुर पुलिस बचाव कार्य में जुटीं

आज एक धान लदा ट्रक इसपर से गुजर रहा था। तभी बीच में अनियंत्रित होकर यमुना में जा पलटा। नदी की तेज जलधारा में ट्रक बह गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें : क्रूरता : बांदा में शिकारियों ने घात लगाकर काले हिरन को मारा, 4 गिरफ्तार

पुल पर आवागमन रुक गया। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर फतेहपुर के जाफरगंज थाने और बांदा के जसपुरा की पुलिस पहुंची। फतेहगंज पुलिस ने यमुना नदी से 28 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। नदी में बांदा के जसपुरा और फतेहपुर के जाफरगंज थाने की पुलिस का बचाव कार्य जारी है। मामले को लेकर पुलिस के बीच सीमा को लेकर भी थोड़ी उहापोह की स्थिति है। हालांकि, दोनों ही जिलों की पुलिस बचाव कार्य में जुटी है।

ये भी पढ़ें : यूक्रेन में फंसा बांदा का MBBS छात्र, परिजनों की नींद उड़ी