Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में सिपाही ने हेड कांस्टेबल की पत्नी से की छेड़छाड़ और मारपीट, FIR..

Minor girl accuses 28 people including relatives of gang rape in Lalitpur

समरनीति न्यूज, कानपुर : किदवईनगर में नशे में धुत एक सिपाही ने अपने सीनियर हेड कांस्टेबल की पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। आरोपी सिपाही का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है। वह इस समय कानपुर के ही ग्वालटोली थाने में तैनात है। पीड़िता ने बताया कि आसपास के लोग भी आरोपी की शराबबाजी से परेशान हैं। कहा कि वह आए दिन नशे में गालीगलौच और महिलाओं से बदतमीजी करता है। बताया जाता है कि पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जूही बारादेवी में बनी पुलिस कालोनी में आरोपी सिपाही सुनील रहता है।

डाक्टरी परीक्षण में शराब पीने की हुई पुष्टि

उसके पास में एक मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) का परिवार भी रहता है। बताते हैं कि शुक्रवार को हेड कांस्टेबल की पत्नी छत पर जाने के लिए जीने पर चढ़ रही थीं। इसी दौरान आरोपी सिपाही ने वहां पहुंचकर उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी सिपाही नशे में धुत्त था। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने महिला को मारना-पीटना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें : Breaking : चित्रकूट में लापता बच्चे का शव 3 टुकड़ों में चाचा के घर में मिला, परिवार में कोहराम 

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही की डाक्टरी कराई। इसमें सिपाही के शराब पीने की पुष्टि हुई है। उधर, मामले में पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा का कहना है कि कि आरोपी सिपाही सुनील को निलंबित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा में 13 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, मौत से परिवार में मचा कोहराम