Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा महामंत्री सुनील बंसल को कोरोना, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने की स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

Corona to BJP General Secretary Sunil Bansal, Law Minister Brajesh Pathak prayed for health benefits

समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोराना वायरस की चपेट में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी आ गए हैं। उनको एंटीजेन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया है। अब आरटीपीसीआर जांच के लिए उनका सैंपुल भेजा गया है। उनको प्रदेश कार्यालय में क्वारंटीन किया गया है।

खुद ट्वीट कर दी जानकारी

यह बात खुद प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मंगलवार को हुई जांच पाजिटिव आई है। इसलिए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने का निवेदन किया है।

कानून मंत्री ने कही यह बात

उधर, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने संगठन महामंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कानून मंत्री ने कहा है कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि संगठन महामंत्री श्री बंसल जल्द स्वस्थ हों। बता दें कि मंगलवार को पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम हुआ था।

ये भी पढ़ें : UP : पंचायत चुनाव के बीच बीजेपी ने बदले दो जिलाध्यक्ष, यह है वजह.. 

इसमें मुख्यमंत्री सहित कई नेता शामिल थे। उधर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर है। वहीं यूपी में तेजी से फेल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बीते 1 माह में बढ़कर 25,000 हजार से ज्यादा हो गई है। राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Mukhtar Ansari : यूपी पुलिस तड़के सुबह मुख्तार को लेकर पहुंची बांदा जेल