Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Update-Mukhtar Ansari : यूपी पुलिस तड़के सुबह मुख्तार को लेकर पहुंची बांदा जेल

UP police reached Banda jail in early morning with Mukhtar

समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी पुलिस आज बुधवार तड़के सुबह साढ़े 4 बजे मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल पहुंची। साढ़े 4 बजे बाहुबली विधायक को जेल के भीतर दाखिल कर दिया गया। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर एंबुलेंस से लाए गए मुख्तार को सीधे जेल के भीतर शिफ्ट कर दिया गया। उसे बाहर किसी मीडियाकर्मी से बात करने नहीं दी गई। दिन में मुख्तार अंसारी का कोरोना टेस्ट भी हुआ। सूत्रों की माने तो सुबह जेल पहुंचने पर मुख्तार ने सबसे पहले नहाने की बात कही।

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

नहाने के बाद नमाज पढ़कर लेट गए। जेल सूत्रों का कहना है कि मुख्तार को जल्द ही बैरक नंबर 15 में शिफ्ट कर दिया जाएगा। सुरक्षा कितनी तगड़ी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाडी वार्न कैमरा भी सुरक्षा कर्मियों को दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जेल के आसपास बांदा पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात कर दी गई है।

कोरोना जांच भी की गई

UP police reached Banda jail in early morning with Mukhtar

हालांकि, जेल के बाहर मीडिया कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं जेल के आसपास भारी सुरक्षा पहरा रहा। बताया जा रहा है कि मुख्तार को जेल के 16 नंबर बैरक में रखा गया है। यह तनहाई बैरक है। वहीं मुख्तार की कोरोना जांच की जा रही है। एंटीजेन जांच हो चुकी है और अब चिकित्सक आरटीपीसीआर जांच करा रहे हैं। इसके साथ ही मेडिकल जांचें की जा रही हैं। उधर, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार मामले पर नजर रखे हुए हैं। पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। हो सकता है मुख्तार को जिला अस्पताल या मेडिकल कालेज ले जाया जाए।

ये भी पढ़ें : Update-Mukhtar Ansari : जेल पर उड़ेंगे ड्रोन-सुरक्षा घेरा कड़ा, मुख्तार का नया पता बैरक नंबर-15, बांदा कारागार 

ये भी पढ़ें : Covid19 : हाई कोर्ट ने सरकार से कहा, नाइट कर्फ्यू और सभी को वैक्सीन पर करें विचार