Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

UP : जेल गए छात्राओं के अश्लील वडियो के मामले में गर्ल्स हास्टल के संचालक और महिला वार्डन

Lucknow : Brother-in-law did physical abuse by making obscene video of sister-in-law, trial in Mumbai-arrest in capital

समरनीति न्यूज, कानपुर : चंडीगढ़ जैसी घटना सामने आने के बाद सभी स्तब्ध हैं। रावतपुर के गर्ल्स हास्टल में एक सफाई कर्मी छात्रा का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाते पकड़ा गया। छात्राओं की सतर्कता से पकड़े गए इस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद छात्रावास के संचालक और वार्डन को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब 80 प्रतिशत छात्राएं यहां से पलायन कर चुकी हैं। वहीं पुलिस अब मकान पर लगी पुलिस अधिकारी की नेमप्लेट को लेकर जांच कर रही है।

UP : Case of obscene video of girl students, director-warden of Girls Hostel arrested

वहीं पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उधर, छात्राओं का आरोप है कि अश्लील वीडियो डिलीट कर दिए गए हैं।

गर्ल्स हास्टल पर पुलिस अधिकारी की नेम प्लेट

बताते चलें कि रावतपुर के तुलसीनगर में स्थित 3 मंजिला मकान में गर्ल्स हास्टल चल रहा था। इस मकान पर एक पुलिस अधिकारी की नेम प्लेट लगी है। हास्टल का संचालक मनोज पांडे नाम का व्यक्ति है। यानी मकान किसी और का है और नेमप्लेटल पुलिस अधिकारी की है।

UP : Case of obscene video of girl students, director-warden of Girls Hostel arrested

यह है पूरा मामला

गुरुवार को हास्टल की लड़की बाथरूम में नहाने गई थी। इसी बीच नीचे से टूटे दरवाजे से एक सफाई कर्मी ऋषि उसका वीडियो बनाने लगा। अचानक छात्रा की नजर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंची अन्य छात्राओं ने आरोपी को दबोच लिया। फिर मोबाइल छीनने के बाद पुलिस को सूचना देते हुए उसे गिरफ्तार करा दिया।

ये भी पढ़ें : UP : गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरे लगाकर वीडियो बनाता था सिरफिरा, ऐसे आया पकड़ में..

पुलिस उसे थाने ले गई। थाने पहुंचीं छात्राओं ने आरोप लगाया था कि वार्डन सीमापाल और संचालक मनोज पांडे ने उन सबको मामले को दबाने के लिए धमकी दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : जब रो पड़ीं लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, देखें..