Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और 4 की हालत गंभीर

Bike rider dies due to car collision in Banda, uproar in family

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात के मूसानगर में रविवार देर शाम एक भीषण हादसा हो गया। मुगल रोड पर हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि हादसा उस वक्त हुआ जब एक वैन में बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस गड्ढे में जा पलटी। इससे उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे लोग

बताया जाता है कि कानपुर देहात के मूसानगर के जसौरा गांव से कुछ लोग आज वैन से चित्रकूट दर्शन करने निकले थे। इसी दौरान मुगल रोड पर पीछे से आई एक प्राइवेट बस ने उसमें टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें : यूपी से राज्यसभा जाएंगे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत, 6 और नामों पर मुहर

इसके बाद वैन पलट गई। वैन में बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में पलटे 4 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन सवाल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बस को कब्जे में लेकर चालक की चलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : UP : 11 IPS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के SP भी बदले