Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP : यूपी के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के भाई का निधन

Former UP minister Arvind Singh Gope's brother passes away

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। 59 साल के अशोक सिंह वर्ष 2015 में निर्विरोध जिला पंचायत बने थे। बताते हैं कि बाराबंकी के सिविल लाइन में स्थित घर पर बीती रात उनको करीब 1 बजकर 30 मिनट पर हार्ट अटैक आया।

देर रात घर में पड़ा हार्ट अटैक

जबतक परिवार के लोग उनको अस्पताल लेकर पहुंचते, उन्होंने दम तोड़ दिया। सरल स्वभाव के रहे अशोक सिंह के सभी राजनीतिक दलों में अच्छे संबंध रहे। बताते चलें कि नरौली में एसबीएस इंटर कालेज वही संचालित कर रहे थे। परिवार में उनका एक बेटा हर्षित और एक बेटी सौम्या हैं। उधर, भाई के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री गोप का कहना है कि उनके बड़े भाई अशोक ने उन्हें सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उनका निधन परिवार के लिए बड़ी क्षति है।

ये भी पढ़ें : UP : दीवाली पर बुझा घर का इकलौता चिराग, नदी में डूबे थे 3 दोस्त, पढ़िए पूरी खबर.. 

ये भी पढ़ें : कानपुर GSVM : स्पीच थेरेपी सेंटर बंद, लौट रहे बाल रोगी