Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : जुमे की नमाज-कानपुर में शांति, प्रयागराज में पथराव, सहारनपुर में जुलूस

Friday prayers, peace in Kanpur - stone pelting in Prayagraj, procession in Saharanpur
कानपुर में जुमे की नमाज।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : कानपुर में बीते शुक्रवार 3 जून को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव को लेकर आज पूरी तरह हाई अलर्ट रहा। पुलिस और पीएसी के जवान संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद रहे। यहां जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वहीं यूपी के प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद पथराव हुआ, तो पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में विरोध जुलूस निकला। मुरादाबाद में भी कुछ तनाव सा हुआ, लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया।

Friday prayers, peace in Kanpur - stone pelting in Prayagraj, procession in Saharanpur
मेरठ में अलर्ट।

कानपुर में 3 जून को भड़की थी हिंसा

बताते चलें कि कानपुर में बीती 3 जून को जुमे की नमाज के बाद उपद्रव और हिंसा भड़क गई थी। पुलिस की सतर्कता से कानपुर में माहौल शांतिपूर्ण रहा। नमाज शांतिपूर्वक निपट गई। आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। ड्रोन से भी निगरानी रखी गई।

Friday prayers, peace in Kanpur - stone pelting in Prayagraj, procession in Saharanpur
सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद इकट्ठा भीड़।

उधर, सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद सैंकड़ों लोग घंटाघर तक जुलूस लेकर निकले। नारे लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। मस्जिद के बाहर नारेबाजी की। दहशत में आए दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं।

ये भी पढ़ें : Kanpur Violence : कानपुर में 40 उपद्रवियों के पोस्टर जारी, होर्डिंग लगी..

अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते लोगों ने घंटाघर को घेर लिया। सड़कें जाम हो गईं। युवकों ने तालियां बजाते हुए सरकार का विरोध किया। नारेबाजी की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने घंटाघर से लोगों को रवाना किया।

Friday prayers, peace in Kanpur - stone pelting in Prayagraj, procession in Saharanpur
प्रयागराज में पथराव के बाद का फोटो।

उधर, प्रयागराज में अटाला चौराहे पर नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें : Kanpur Violence : जेल भेजा गया कानपुर उपद्रव का मास्टरमाइंड हयात और 3 साथी भी, 7 और गिरफ्तार

इससे भीड़ में शामिल लोग पुलिस से झड़प करने पर उतर आए। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, इसके बाद भी रुक-रुककर पथराव होता रहा। बाद में आरएएफ जवानों ने मोर्चा संभाला, इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई। मौके पर तनावपूर्ण शांति है। आरएएफ मोर्चा संभाले हुए है।

ये भी पढ़ें : वीडियो : जेल में मुख्तार का जलवा, ‘खातिरदारी के बाद तरफदारी’, DIG बोले-बस 1 आम मिला वह भी हाते में लगे पेड़ से गिरा..