समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बांदा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अन्ना प्रथा बुंदेलखंड की एक बड़ी समस्या है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस समस्या से तभी निपटा जा सकता है कि जब युवा आगे आएं। उन्होंने कहा कि युवाओं को गौ सेवा के लिए आगे आना होगा, तभी यह समस्या समाप्त हो सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि युवाओं को चाहिए कि कहा कम से कम एक गाय की सेवा करे, उसका पालन-पोषण करें। इससे बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा की समस्या जड़ से समाप्त हो सकेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अलग बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे पर कहा कि भाजपा शुरू से छोटे राज्यों के पक्ष में रही है।
अतर्रा में आरएसएस कार्यकर्ता के घर पहुंच जताया शोक
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड अलग राज्य का मुद्दा दो राज्यों के बीच का है। इसके निर्माण की प्रक्रिया विचाराधीन है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संयम में रहकर जनता की सेवा करने की नसीहत दी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा के बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बांदा में प्रदेश अध्यक्ष कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।
कई कार्यक्रमों में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष
वह जिले के अतर्रा कस्बे में बांदा रोड पर रहने वाले आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक रमेश गुप्ता के घर पहुंचे। वहां उनकी माता चुनवदिया गुप्ता (83) के हाल ही में हुए निधन पर शोक प्रकट किया। साथ ही परिजनों को ढांढस भी बंधाया। बांदा रोड में रहने वाले पूर्व जनसंघी भारतीय जन संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता के घर भी गए। मंडल अध्यक्ष अतर्रा देश निराला के यहां भोज में शामिल हुए।
ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को सम्मानित किया
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ब्रह्मलीन स्वामी रामानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि के मौके पर वीर पहलवान बाबा आश्रम जसईपुर (तिंदवारी) में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
जसईपुर में पहुंच संतों का आशीर्वाद लिया
वहां संत समागम व प्रवचन के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वहां पहुंचकर संतो का आशीर्वाद लिया। संत स्वामी रामानंद सरस्वती महाराज की समाधि पर माथा भी टेका। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऋषियों-मुनियों ने हमेशा समाज के उत्थान और कल्याण के लिए सर्वस्व त्याग का किया ही है।
इनके अलावा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति, नरैनी विधायक राजकरन कबीर, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, कापरेटिव अध्यक्ष बद्री प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम पांडे, जगराम सिंह, भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला सिंह, चित्रकूट जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जगदीश गौतम, शक्ति प्रताप सिंह, रमेश तिवारी, अजीत प्रकाश गुप्ता, बालमुकुंद शुक्ला, आनंद गौतम, धर्मेद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार, विपिन मिश्रा उन्नाव, अशोक उपाध्याय संघ प्रचारक, विवेकानंद, अजयपाल सिंह, राकेश गौतम मेजर, राजू त्रिवेदी, दीपक सिंह गौर, स्वदेश शिवहरे (गोलू) पंकज द्विवेदी बबेरू, राकेश मिश्र, शिव गोपाल गुप्ता, राहुल गौतम, सुशील तिवारी, शशिकांत तिवारी, अर्जुन प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंः सीएम योगी बोले, उपद्रवियों की संपत्ति नीलाम कर करेंगे नुकसान की भरपाई