Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

प्रयागराज हिंसा में मुख्य आरोपी की JNU वाली बेटी भी रडार पर, 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद

Main accused of Prayagraj violence arrested, JNU's daughter also on radar in uttar Pradesh

समरनीति न्यूज, लखनऊ : पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रयागराज में शुक्रवार को भड़की हिंसा का मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। वहीं उसकी दिल्ली में जेएनयू में पढ़ने वाली बेटी भी रडार पर है। अधिकारियों का कहना है कि उसकी भूमिका की भी जांच होगी। अगर शामिल हुई तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज के अटाला में जबरदस्त हिंसा भड़की थी। उपद्रवियों ने पीएसी के वाहन समेत कई गाड़ियों को फूंक डाला था। साथ ही पथराव में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे।

दिल्ली जेएनयू में पढ़ती है मुख्य आरोपी की बेटी

अटाला चौराहे पर भड़की हिंसा को लेकर एएसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने बताया कि खुल्दाबाद थाने में 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। वहीं सैकड़ों अज्ञात भी आरोपी हैं।

Main accused of Prayagraj violence arrested, JNU's daughter also on radar in uttar Pradesh

डीएम संजय खत्री ने बताया कि 70 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : जुमे की नमाज-कानपुर में शांति, प्रयागराज में पथराव, सहारनपुर में जुलूस

उसके पास से हिंसा और 10 जून को भारत बंद से जुड़ी काफी सामग्री मिली है। कहा कि उसकी बेटी जेएनयू में पढ़ती है। वह पिता जावेद को सलाह देने का काम करती रही है। उसकी भूमिका की भी जांच हो रही है। कहा कि वह भी दोषी मिली तो हिरासत में लिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क में हैं। डीएम खत्री ने बताया कि उपद्रवियों की सूची प्रयागराज विकास प्राधिकरण को भेजी गई है। अगर कोई अवैध कब्जा या संपत्ति मिली तो उसपर बुल्डोजर चलवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : viagra overdose : वियाग्रा की ओवरडोज से बिगड़ी युवक की हालत, पत्नी भी परेशान