Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Mukhtar Ansari : यूपी पुलिस मुख्तार को पंजाब से लेकर रवाना, बांदा तक 880 किमी..

Mukhtar Ansari: UP Police leaves Mukhtar from Punjab, 880 km to Banda

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस पंजाब की रोपड़ जेल से निकल चुकी है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस के करीब 150 जवान 10 गाड़ियों से एंबुलेंस में मुख्तार को लेकर निकले हैं। उसे पंजाब से यूपी की बांदा जेल लाया जा रहा है। साथ में एंबुलेंस और डाक्टरों की टीम भी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मुख्तार को लेकर यूपी पुलिस जेल के दूसरे गेट से निकली है।

यूपी पुलिस कर रही पूरे आपरेशन को लीड

साथ में डाक्टरों की एक टीम भी है। मुख्तार को यूपी पुलिस के हैंडओवर कर दिया गया है। उधर, रोपण के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा है कि पंजाब पुलिस की कोई टीम या कमांडो मुख्तार के काफिले के साथ नहीं जा रहा है। इस पूरे आपरेशन को यूपी पुलिस ही लीड कर रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब की रोपण जेल से बांदा तक का सफल करीब 880 किलोमीटर का है। माना जा रहा है कि देर रात के बाद मुख्तार को लेकर यूपी पुलिस बांदा पहुंचेगी। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से इसमें फेरबदल भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Mukhtar Ansari : 100 पुलिसकर्मी वज्र वाहन लेकर पंजाब रवाना, बांदा जेल लाया जाएगा मुख्तार अंसारी 

ये भी पढ़ें : Mukhtar Ansari : 8 अप्रैल से पहले बांदा जेल पहुंचेगा माफिया विधायक मुख्तार अंसारी