Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

UP : रामविलास वेदांती का ज्ञानवापी पर बड़ा बयान, पीएम मोदी की तारीफें-सोनिया पर हमला

Ram Vilas Vedanti said, Hindu reader is Gyanvapi, also attacked Sonia Gandhi

समरनीति न्यूज, बांदा : श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफें कीं। वहीं कांग्रेस की संरक्षक सोनिया गांधी पर हमला बोला। वेदांती ने ज्ञानवापी पर भी बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी भारत को सही मायनों में भारत बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटाकर बड़ा काम किया है। यह भी कि मोदी जी ने जो काम कर दिए, वह कोई दूसरा नहीं कर सकता था।

कहा, ज्ञानवापी हिंदू वाचक शब्द

ज्ञानवापी मामले में भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। कहा कि ज्ञानवापी शब्द हिंदू वाचक शब्द है। यह शब्द संस्कृत से निकला है। यह इस्लाम परक शब्द नहीं है। कहा कि पूरा विश्व जानता है कि मुसलमानों ने मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनवाईं। ज्ञानवापी के मंदिर को तोड़कर औरंगजेब ने मस्जिद का निर्माण कराया था। यह बात इतिहास से प्रमाणित भी है। कानून बनाकर इसपर फैसला होना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Video Viral : नर्स मैडम का अस्पताल में फेशियल वाला वीडियो वायरल, जांच टीम गठित 

दरअसल, पूर्व सांसद रामविलास वेदांती रामेश्वरम से शुक्रवार शाम बांदा के सिविल लाइंस में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे हुए थे। यहीं उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इसके बाद बाद शनिवार सुबह पत्रकारों से बात की। बताते हैं कि बांदा से वह ओरछा (झांसी) के लिए रवाना हो गए हैं।

पत्रकारवार्ता में सोनिया पर हमला

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस संरक्षक सोनिया गांधी पर भी हमला बोला। कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने नदियों को जोड़ने का जो काम शुरू किया था। उसे कांग्रेस सरकार में खासकर सोनिया गांधी ने रुकवा दिया था। कहा कि देश में मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म होना चाहिए। सामान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण कानून भी बनाए जाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : फरार IPS मणिलाल पाटीदार का सरेंडर, 1 लाख था ईनाम, पढ़िए ! पूरा मामला..