Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

छात्रा से दुष्कर्म कर स्टेटस पर लगाई अश्लील फोटो, दरिंदगी के बाद शर्मनाक हरकत

Minor girl accuses 28 people including relatives of gang rape in Lalitpur

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक शर्मनाक घिनौनी घटना सामने आई है। एक दरिंदे किस्म के किशोर लड़के ने एक नाबालिग लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया। फिर उसकी अश्लील फोटो अपने स्टेटस पर लगा दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही स्वजातीय हैं। वहीं पीड़ित लड़की का जिला महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। घटना बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित किशोरी 10वीं की छात्रा है उसने पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण

पीड़ित छात्रा का कहना है कि लगभग 10 दिन पूर्व 1 नवंबर की रात पशुबाड़े से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के एक लड़के ने पकड़ लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें : बांदा DM का शिकायत पर एक्शन, निजी भूमि के पट्टों की आड़ में अवैध खनन में कार्रवाई, पढ़िए खबर..

मोबाइल से अश्लील फोटो भी खींच ली। बाद में ब्लैकमेल करते हुए बुलाने लगा। विरोध करने पर धमकियां देने लगा। दो दिन पहले फिर ब्लैकमेल करते हुए बुलाया।

मनमानी के विरोध पर दरिंदगी पर उतरा किशोर आरोपी

न जाने पर उसकी अश्लील फोटो स्टेटस पर लगाकर वायरल कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते रहे हैं। दोनों किशोर उम्र हैं। लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : घर में घुसकर Bsc छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, इलाके में सनसनी